सालगिरह निमंत्रण
सालगिरह का निमंत्रण अब वीडियो में — आपके नाम, तारीख़, कार्यक्रम और जगह के साथ, मौक़े के हिसाब से संगीत, हिंदी या English में। E-Card (₹199) से लेकर पूरा 3D वीडियो तक।
सालगिरह के बारे में
शादी की सालगिरह — ख़ासकर 25वीं (सिल्वर जुबली) और 50वीं (गोल्डन जुबली) — पूरे परिवार का उत्सव होती है। अक्सर बच्चे अपने माता-पिता के लिए सरप्राइज़ पार्टी रखते हैं, और निमंत्रण उन्हीं की ओर से जाता है।
सालगिरह के वीडियो निमंत्रण में दंपति के नाम, कौन-सी सालगिरह है, और चाहें तो शादी की पुरानी फ़ोटो से आज तक की कुछ तस्वीरें जोड़ी जा सकती हैं — यह मेहमानों को सबसे ज़्यादा पसंद आता है।
निमंत्रण में क्या-क्या लिखें
- दंपति के नाम
- कौन-सी सालगिरह (जैसे 25वीं)
- तारीख़, समय, जगह
- निमंत्रक (अक्सर बच्चे / परिवार)
- Maps लिंक और RSVP
सालगिरह निमंत्रण का मैटर (Wording) — कॉपी करें
[ ] वाली जगह अपनी जानकारी भरिए। यही मैटर हमें भेजें तो हम इसे वीडियो / E-Card में बदल देंगे।
साथ के [संख्या] सुनहरे वर्ष! 💞 हमारे माता-पिता श्रीमती [नाम] एवं श्री [नाम] की [संख्या]वीं वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। [तारीख़] • [समय] • [जगह] विनीत: [बच्चों के नाम]
[संख्या] साल पहले शुरू हुआ प्यार का यह सफ़र आज भी उतना ही ख़ूबसूरत है। इस सालगिरह की ख़ुशी में हमारे साथ शामिल होइए। [तारीख़], [समय] • [जगह]
25 years of love, laughter and togetherness. Please join us in celebrating the Silver Jubilee of [names]. [date] • [time] • [venue] Hosted with love by [children's names]
Together for [number] years and still counting! 💞 Join us for an evening of celebration. [date], [time] at [venue]. RSVP: [number]
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सालगिरह का निमंत्रण कितने का बनता है?
E-Card ₹199, छोटा वीडियो ₹599 से, फ़ोटो और वॉइस-ओवर वाला ₹1,199। 50% एडवांस, बाक़ी प्रीव्यू पसंद आने के बाद।
कितने समय में मिलेगा?
एडवांस मिलने के 24 घंटे के अंदर प्रीव्यू WhatsApp पर।
क्या इसके डेमो देख सकते हैं?
इस मौक़े के तैयार डेमो हम नहीं दिखाते — हर निमंत्रण आपकी जानकारी से नया बनता है। क्वालिटी का अंदाज़ा होम पेज के वीडियो से लगाइए; प्रीव्यू पसंद न आए तो बदलाव मुफ़्त।
सालगिरह के वीडियो में पुरानी फ़ोटो लग सकती हैं?
हाँ, Premium प्लान में 5 तक फ़ोटो की गैलरी बनती है — शादी की पुरानी फ़ोटो से आज तक।
सरप्राइज़ पार्टी हो तो?
ऑर्डर फ़ॉर्म के ख़ास निर्देश में लिख दीजिए; वीडियो बच्चों की ओर से बनेगा और हम आपको ही भेजेंगे।