अक़ीक़ा निमंत्रण
अक़ीक़ा का निमंत्रण अब वीडियो में — आपके नाम, तारीख़, कार्यक्रम और जगह के साथ, मौक़े के हिसाब से संगीत, हिंदी या English में। E-Card (₹199) से लेकर पूरा 3D वीडियो तक।
अक़ीक़ा के बारे में
अक़ीक़ा बच्चे की पैदाइश की ख़ुशी और अल्लाह के शुक्र की सुन्नत है। आमतौर पर पैदाइश के सातवें दिन (या बाद में किसी दिन) बच्चे के बाल उतारे जाते हैं, क़ुर्बानी होती है, सदक़ा दिया जाता है और अज़ीज़ों की दावत रखी जाती है।
अक़ीक़े का दावतनामा सादा और दुआओं भरा होता है — बच्चे का नाम, वालिदैन के नाम और दावत की तारीख़-वक़्त।
निमंत्रण में क्या-क्या लिखें
- बच्चे का नाम
- वालिद / वालिदा के नाम
- अक़ीक़ा और दावत की तारीख़-वक़्त
- जगह + Maps लिंक
- मुंतज़िर (दावत देने वाले)
अक़ीक़ा निमंत्रण का मैटर (Wording) — कॉपी करें
[ ] वाली जगह अपनी जानकारी भरिए। यही मैटर हमें भेजें तो हम इसे वीडियो / E-Card में बदल देंगे।
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम अल्लाह के फ़ज़्ल-ओ-करम से हमारे घर [बेटे / बेटी] की विलादत हुई है। उसके अक़ीक़े की दावत [तारीख़] को [वक़्त] बजे [जगह] पर रखी गई है। आप अहल-ओ-अयाल के साथ तशरीफ़ लाकर दुआओं से नवाज़ें। मुंतज़िर: [परिवार का नाम]
Bismillah ir-Rahman ir-Rahim By the grace of Allah, we are blessed with a [son / daughter], [name]. Please join us for the Aqiqah dawat on [date] at [time], [venue]. With duas, [parents' names]
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अक़ीक़ा का निमंत्रण कितने का बनता है?
E-Card ₹199, छोटा वीडियो ₹599 से, फ़ोटो और वॉइस-ओवर वाला ₹1,199। 50% एडवांस, बाक़ी प्रीव्यू पसंद आने के बाद।
कितने समय में मिलेगा?
एडवांस मिलने के 24 घंटे के अंदर प्रीव्यू WhatsApp पर।
क्या इसके डेमो देख सकते हैं?
इस मौक़े के तैयार डेमो हम नहीं दिखाते — हर निमंत्रण आपकी जानकारी से नया बनता है। क्वालिटी का अंदाज़ा होम पेज के वीडियो से लगाइए; प्रीव्यू पसंद न आए तो बदलाव मुफ़्त।
अक़ीक़े के वीडियो में कैसा डिज़ाइन होगा?
बिस्मिल्लाह, चाँद-सितारे और लालटेन वाला डिज़ाइन, सूफ़ी वाद्य संगीत — किसी दूसरे धर्म के प्रतीक नहीं।