मुंडन संस्कार निमंत्रण
मुंडन संस्कार का निमंत्रण अब वीडियो में — आपके नाम, तारीख़, कार्यक्रम और जगह के साथ, मौक़े के हिसाब से संगीत, हिंदी या English में। E-Card (₹199) से लेकर पूरा 3D वीडियो तक।
मुंडन संस्कार के बारे में
मुंडन (चूड़ाकर्म) संस्कार हिंदू परंपरा के सोलह संस्कारों में से एक है, जिसमें बच्चे के जन्म के बाल पहली बार उतारे जाते हैं। यह आमतौर पर पहले, तीसरे या पाँचवें वर्ष में, किसी मंदिर, कुलदेवी स्थान या घर पर शुभ मुहूर्त में किया जाता है।
कई परिवार मुंडन किसी तीर्थ या कुलदेवी के मंदिर में करते हैं, इसलिए निमंत्रण में जगह और Google Maps लोकेशन साफ़ लिखना ख़ास ज़रूरी है।
निमंत्रण में क्या-क्या लिखें
- बच्चे का नाम
- माता-पिता / दादा-दादी के नाम
- मुंडन की तारीख़ और मुहूर्त
- स्थान (मंदिर / घर) + Maps लिंक
- भोज का समय
मुंडन संस्कार निमंत्रण का मैटर (Wording) — कॉपी करें
[ ] वाली जगह अपनी जानकारी भरिए। यही मैटर हमें भेजें तो हम इसे वीडियो / E-Card में बदल देंगे।
॥ श्री गणेशाय नमः ॥ हमारे सुपुत्र चि. [नाम] (सुपौत्र श्री [दादाजी का नाम]) का मुंडन संस्कार [तारीख़, वार] को [स्थान] पर संपन्न होगा। इस शुभ अवसर पर पधारकर बालक को आशीर्वाद प्रदान करें। भोज: [समय] विनीत: [परिवार का नाम]
नन्हे [नाम] का पहला संस्कार — मुंडन! 🙏 कुलदेवी माँ के आशीर्वाद से [तारीख़] को [मंदिर का नाम] में मुंडन संस्कार रखा गया है। आप सपरिवार आमंत्रित हैं। — [परिवार का नाम]
With the blessings of our family deity, we invite you to the Mundan ceremony of our son [name]. [date] • [time] Venue: [temple / home] Lunch to follow. — The [family name] family
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मुंडन संस्कार का निमंत्रण कितने का बनता है?
E-Card ₹199, छोटा वीडियो ₹599 से, फ़ोटो और वॉइस-ओवर वाला ₹1,199। 50% एडवांस, बाक़ी प्रीव्यू पसंद आने के बाद।
कितने समय में मिलेगा?
एडवांस मिलने के 24 घंटे के अंदर प्रीव्यू WhatsApp पर।
क्या इसके डेमो देख सकते हैं?
इस मौक़े के तैयार डेमो हम नहीं दिखाते — हर निमंत्रण आपकी जानकारी से नया बनता है। क्वालिटी का अंदाज़ा होम पेज के वीडियो से लगाइए; प्रीव्यू पसंद न आए तो बदलाव मुफ़्त।
मुंडन का निमंत्रण किसकी ओर से जाता है?
आमतौर पर दादा-दादी या माता-पिता की ओर से, 'विनीत: समस्त [परिवार]' लिखकर।