श्रद्धांजलि / तेरहवीं / उठाला निमंत्रण
श्रद्धांजलि / तेरहवीं / उठाला के लिए सादा, सम्मानजनक निमंत्रण — नाम, तिथि, कार्यक्रम और स्थान के साथ, शांत संगीत के साथ वीडियो या एक इमेज (E-Card)। आप जानकारी भेजिए, बाक़ी हम संभाल लेंगे।
श्रद्धांजलि / तेरहवीं / उठाला के बारे में
किसी अपने के जाने के बाद परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा रखता है — हिंदू परिवारों में उठावना / चौथा, तेरहवीं और पगड़ी रस्म; सिख परिवारों में सहज पाठ का भोग और अंतिम अरदास; मुस्लिम परिवारों में क़ुरआन ख़्वानी और फ़ातिहा; ईसाई परिवारों में प्रेयर मीटिंग।
ऐसे समय में निमंत्रण सादा, शांत और सम्मानजनक होना चाहिए। हम इसे बिना चमक-धमक के, हल्के रंगों और शांत संगीत (या बिना संगीत) के साथ बनाते हैं, और परिवार की भावना के अनुसार शब्द रखते हैं।
निमंत्रण में क्या-क्या लिखें
- दिवंगत का नाम (स्व. श्री / श्रीमती ...) और फ़ोटो
- देहावसान की तिथि (अगर लिखना चाहें)
- सभा / तेरहवीं / भोग की तारीख़, समय, स्थान
- शोकाकुल परिवार के नाम
- Maps लिंक
श्रद्धांजलि / तेरहवीं / उठाला निमंत्रण का मैटर (Wording) — कॉपी करें
[ ] वाली जगह अपनी जानकारी भरिए। यही मैटर हमें भेजें तो हम इसे वीडियो / E-Card में बदल देंगे।
अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पूज्य [संबंध] स्व. श्री [नाम] जी का [तिथि] को देहावसान हो गया है। उनकी आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा [तारीख़] को [समय] बजे [स्थान] पर रखी गई है। शोकाकुल: [परिवार के नाम]
ईश्वर की इच्छा के आगे हम नतमस्तक हैं। स्व. श्रीमती [नाम] जी की तेरहवीं / ब्रह्मभोज [तारीख़] को [समय] बजे [स्थान] पर रखा गया है। आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। शोकाकुल: समस्त [परिवार] परिवार
वाहेगुरु जी के भाणे में, स्व. [नाम] जी की आत्मिक शांति के लिए सहज पाठ का भोग एवं अंतिम अरदास [तारीख़] को [समय] बजे [गुरुद्वारा] में होगी। — [परिवार]
With deep sorrow, we inform you of the passing of our beloved [relation], [name]. A prayer meeting will be held on [date] at [time] at [venue]. Your presence is requested. — The [family name] family
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
श्रद्धांजलि / तेरहवीं / उठाला का निमंत्रण कितने का बनता है?
E-Card ₹199, छोटा वीडियो ₹599 से, फ़ोटो और वॉइस-ओवर वाला ₹1,199। 50% एडवांस, बाक़ी प्रीव्यू पसंद आने के बाद।
कितने समय में मिलेगा?
एडवांस मिलने के 24 घंटे के अंदर प्रीव्यू WhatsApp पर।
क्या इसके डेमो देख सकते हैं?
इस मौक़े के तैयार डेमो हम नहीं दिखाते — हर निमंत्रण आपकी जानकारी से नया बनता है। क्वालिटी का अंदाज़ा होम पेज के वीडियो से लगाइए; प्रीव्यू पसंद न आए तो बदलाव मुफ़्त।
क्या श्रद्धांजलि वीडियो में संगीत होगा?
सिर्फ़ बहुत शांत धुन — या आप कहें तो बिल्कुल बिना संगीत के। कोई आतिशबाज़ी, फूल-बरसात या चमक नहीं।
कितनी जल्दी बन सकता है?
ऐसे समय की ज़रूरत समझते हुए हम इसे प्राथमिकता से बनाते हैं — WhatsApp पर बताइए, हम समय बता देंगे।