होम › Griha Pravesh Invitation Video & E-Card

गृह प्रवेश निमंत्रण

गृह प्रवेश का निमंत्रण अब वीडियो में — आपके नाम, तारीख़, कार्यक्रम और जगह के साथ, मौक़े के हिसाब से संगीत, हिंदी या English में। E-Card (₹199) से लेकर पूरा 3D वीडियो तक।

✨ ऑर्डर करें ✨ मुफ़्त नाम प्रीव्यू

गृह प्रवेश के बारे में

गृह प्रवेश नए घर में पहली बार विधि-विधान से प्रवेश का संस्कार है। आमतौर पर शुभ मुहूर्त में वास्तु पूजन, हवन या सत्यनारायण कथा होती है, कलश और नारियल के साथ घर में प्रवेश किया जाता है, और फिर परिवार व मित्रों के लिए प्रीतिभोज रखा जाता है।

आजकल ज़्यादातर लोग गृह प्रवेश का निमंत्रण WhatsApp पर भेजते हैं — छपे कार्ड से सस्ता, तुरंत पहुँचने वाला, और Google Maps लोकेशन के साथ, ताकि मेहमान नए पते पर आसानी से पहुँच सकें।

निमंत्रण में क्या-क्या लिखें

गृह प्रवेश निमंत्रण का मैटर (Wording) — कॉपी करें

[ ] वाली जगह अपनी जानकारी भरिए। यही मैटर हमें भेजें तो हम इसे वीडियो / E-Card में बदल देंगे।

हिंदी

॥ श्री गणेशाय नमः ॥ प्रभु की असीम कृपा से हमारे नवनिर्मित निवास में गृह प्रवेश एवं वास्तु पूजन का शुभ आयोजन [तारीख़, वार] को रखा गया है। इस मंगल अवसर पर आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। पूजन: प्रातः [समय] • प्रीतिभोज: [समय] स्थान: [पूरा पता] विनीत: [परिवार का नाम]

हिंदी

सपनों का घर अब हक़ीक़त बन गया है! 🏡 नए घर की पहली सुबह आपके आशीर्वाद के बिना अधूरी है। गृह प्रवेश: [तारीख़], [समय] पता: [पता] ज़रूर पधारें — [परिवार का नाम]

हिंदी

शुभ मुहूर्त में नए घर के द्वार खुलेंगे, और आपकी उपस्थिति से ही इसमें ख़ुशियाँ बसेंगी। गृह प्रवेश पूजन एवं प्रीतिभोज में आप सादर आमंत्रित हैं। [तारीख़] • [पता] — [परिवार का नाम]

ENGLISH

With the blessings of the Almighty, we are delighted to invite you to the Griha Pravesh of our new home. Puja: [date], [time] Lunch/Dinner: [time] Address: [address] With love, the [family name] family

ENGLISH

A new door, a new beginning! 🏡 Join us as we step into our new home and celebrate with puja and dinner. [date] • [time] • [address] See you there — [names]

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गृह प्रवेश का निमंत्रण कितने का बनता है?

E-Card ₹199, छोटा वीडियो ₹599 से, फ़ोटो और वॉइस-ओवर वाला ₹1,199। 50% एडवांस, बाक़ी प्रीव्यू पसंद आने के बाद।

कितने समय में मिलेगा?

एडवांस मिलने के 24 घंटे के अंदर प्रीव्यू WhatsApp पर।

क्या इसके डेमो देख सकते हैं?

इस मौक़े के तैयार डेमो हम नहीं दिखाते — हर निमंत्रण आपकी जानकारी से नया बनता है। क्वालिटी का अंदाज़ा होम पेज के वीडियो से लगाइए; प्रीव्यू पसंद न आए तो बदलाव मुफ़्त।

गृह प्रवेश का निमंत्रण कितने दिन पहले भेजें?

आमतौर पर 7 से 10 दिन पहले। नज़दीकी रिश्तेदारों को पहले फ़ोन पर बता दें, फिर वीडियो या E-Card भेजें।

क्या गृह प्रवेश के निमंत्रण में मुहूर्त लिखना ज़रूरी है?

ज़रूरी नहीं, पर पूजन का समय लिखने से मेहमान पूजा के समय पहुँच पाते हैं। पंडित जी ने जो मुहूर्त बताया है, वही लिखें।

और देखें

Engagement / Sagai Invitation VideoAnniversary Invitation Video & E-CardChristian Wedding Invitation Video & E-CardBirthday Invitation Video & E-CardMundan Ceremony Invitation Video & E-CardNaming Ceremony Invitation Video & E-CardAnnaprashan Invitation Video & E-CardJaneu Ceremony Invitation Video & E-Card