होम › डिज़ाइन › Pastel Mughal Arch
Pastel Mughal Arch — कार्टून कपल वाला शादी वीडियो कार्ड
हल्के पेस्टल रंगों और नक्काशीदार आइवरी मेहराब वाला यह डिज़ाइन आजकल का सबसे पसंदीदा स्टाइल है। हर रस्म में एक प्यारा illustrated कपल नए कपड़ों में दिखता है — हल्दी में झूले पर पीले कपड़ों में, मेहंदी में हरे-गुलाबी में, संगीत में शाम की रोशनी में, और शादी के दिन लाल जोड़े और शेरवानी में।
✅ अभी कोई पेमेंट नहीं · ⚡ 24 घंटे में प्रीव्यू · 🎁 फ्री E-Card
वीडियो में क्या-क्या है
- गणेश जी, लटकती घंटियाँ और मोर — शुरुआत
- चत्रियों वाला बगीचा — आपके नाम और शादी की तारीख़
- हल्दी — गेंदे से सजा झूला
- मेहंदी — पुदीना-गुलाबी शामियाना
- संगीत — रात का स्टेज और स्ट्रिंग लाइट्स
- शुभ विवाह — जूही और गुलाब का मंडप
- प्रीतिभोज — झूमरों वाली छत पर डांस
- रात का संगमरमर महल, फव्वारा और मोर — विनीत
किसके लिए सबसे अच्छा
यह डिज़ाइन उन जोड़ों के लिए है जो मॉडर्न और प्यारा लुक चाहते हैं और जिनके यहाँ कई रस्में हैं। कपल हर ग्राहक के लिए एक जैसा illustrated कपल है — अगर आप चाहते हैं कि कार्टून में आपका अपना चेहरा हो, तो कैरिकेचर (₹1499) चुनें।
ऑर्डर कैसे करें
- "यही डिज़ाइन चाहिए" दबाएँ, नाम-तारीख़-रस्में भरें और गाना चुनें (2-3 मिनट)।
- कुछ घंटों में आपके नाम वाला फ्री प्रीव्यू लिंक WhatsApp पर मिलेगा।
- पसंद आए तो ऑनलाइन पेमेंट करें — HD वीडियो और फ्री E-Card तुरंत।
सवाल-जवाब
पेमेंट कब करना है?
पहले आपको फ्री प्रीव्यू (वॉटरमार्क के साथ) मिलेगा। पसंद आए तभी ऑनलाइन पेमेंट करें — UPI, कार्ड या नेटबैंकिंग से।
वीडियो कितनी देर में मिलेगा?
प्रीव्यू कुछ घंटों में (24 घंटे के अंदर), और पेमेंट के बाद HD वीडियो तुरंत।
डिज़ाइन में मेरी कोई रस्म नहीं है तो?
आप कोई भी रस्म जोड़ सकते हैं — उसके लिए डिज़ाइन का मिलता-जुलता सीन लगेगा। ख़ास सीन चाहिए तो +₹199।
क्या बाद में बदलाव हो सकता है?
हाँ, प्रीव्यू देखकर 2 बदलाव मुफ़्त।
गाना बदल सकते हैं?
हाँ, ऑर्डरर फ़ॉर्म में 45+ गानों में से सुनकर चुनें।
और डिज़ाइन
3D▶
3D▶
Couple▶