होम › डिज़ाइन › Golden Mandala
Golden Mandala — सुनहरी मंडला वाला कार्टून कपल शादी वीडियो कार्ड
हल्के क्रीम रंग पर सुनहरी मंडला की नक्काशी — यह डिज़ाइन पारंपरिक भी है और बहुत साफ़-सुथरा भी। शुरुआत कमल पर विराजमान प्यारे गणेश जी और दीयों से होती है, फिर हाथ जोड़कर स्वागत करता कपल आपके नाम के साथ आता है। हर रस्म का अपना रंग है — हल्दी में पीले खंभों और गेंदे की लड़ियों वाला मंच, मेहंदी में हरे-गुलाबी परदों वाला झूला, संगीत में फ़ेयरी लाइट्स से जगमगाता बगीचा, शादी में गुलाब और सुनहरे खंभों का मंडप और रिसेप्शन में गुलाबी परदों और झूमरों वाला स्टेज। आख़िर में सुनहरी मंडला और गणेश जी के साथ आपका सादर निमंत्रण।
✅ अभी कोई पेमेंट नहीं · ⚡ 24 घंटे में प्रीव्यू · 🎁 फ्री E-Card
वीडियो में क्या-क्या है
- कमल पर गणेश जी और सुनहरी मंडला — शुरुआत
- हाथ जोड़कर स्वागत करता कपल — आपके नाम
- हल्दी — पीले खंभे, गेंदे की लड़ियाँ, पीला सोफ़ा
- मेहंदी — हरे-गुलाबी परदे और फूलों का झूला
- संगीत — फ़ेयरी लाइट्स वाला रात का बगीचा
- शुभ विवाह — गुलाब और सुनहरे खंभों का मंडप
- रिसेप्शन — गुलाबी परदे और झूमर
- विवाह स्थल — मंडला मेहराब और दीये
- सुनहरी मंडला और गणेश जी — सादर आमंत्रित
किसके लिए सबसे अच्छा
यह डिज़ाइन उन परिवारों के लिए है जो पारंपरिक, शुभ और साफ़ लुक चाहते हैं। कपल हर ग्राहक के लिए एक जैसा illustrated कपल है — कार्टून में अपना चेहरा चाहिए तो कैरिकेचर (₹1499) चुनें, हम इसी डिज़ाइन में आपका चेहरा लगा देंगे।
ऑर्डर कैसे करें
- "यही डिज़ाइन चाहिए" दबाएँ, नाम-तारीख़-रस्में भरें और गाना चुनें (2-3 मिनट)।
- कुछ घंटों में आपके नाम वाला फ्री प्रीव्यू लिंक WhatsApp पर मिलेगा।
- पसंद आए तो ऑनलाइन पेमेंट करें — HD वीडियो और फ्री E-Card तुरंत।
सवाल-जवाब
पेमेंट कब करना है?
पहले आपको फ्री प्रीव्यू (वॉटरमार्क के साथ) मिलेगा। पसंद आए तभी ऑनलाइन पेमेंट करें — UPI, कार्ड या नेटबैंकिंग से।
वीडियो कितनी देर में मिलेगा?
प्रीव्यू कुछ घंटों में (24 घंटे के अंदर), और पेमेंट के बाद HD वीडियो तुरंत।
डिज़ाइन में मेरी कोई रस्म नहीं है तो?
आप कोई भी रस्म जोड़ सकते हैं — उसके लिए डिज़ाइन का मिलता-जुलता सीन लगेगा। ख़ास सीन चाहिए तो +₹199।
क्या बाद में बदलाव हो सकता है?
हाँ, प्रीव्यू देखकर 2 बदलाव मुफ़्त।
गाना बदल सकते हैं?
हाँ, ऑर्डरर फ़ॉर्म में 45+ गानों में से सुनकर चुनें।
और डिज़ाइन
3D▶
Couple▶
3D▶