होम › डिज़ाइन › Teal Mughal Garden
Teal Mughal Garden — टील-सुनहरी मुग़ल मेहराबों वाला शादी वीडियो कार्ड
मुग़ल मिनिएचर पेंटिंग से प्रेरित यह डिज़ाइन शांत, शाही और बेहद एलिगेंट है। गहरे टील रंग की नक्काशीदार मेहराबें, सुनहरी किनारी, छतरियाँ, ताड़ और सरू के पेड़ों वाले बाग़ — हर सीन किसी पुराने राजमहल की तस्वीर जैसा लगता है। शुरुआत मेहराब में गणेश जी से, फिर बाग़ में खड़ा कपल आपके नाम के साथ, हल्दी, मेहंदी का झूला, रात का संगीत, फेरे, रिसेप्शन और आख़िर में रोशनी से सजा महल का द्वार।
✅ अभी कोई पेमेंट नहीं · ⚡ 24 घंटे में प्रीव्यू · 🎁 फ्री E-Card
वीडियो में क्या-क्या है
- मुग़ल मेहराब में गणेश जी — शुरुआत
- बाग़ में कपल — आपके नाम
- हल्दी — पीतल के कटोरे और गेंदा
- मेहंदी — सजा हुआ झूला
- संगीत — रात, लालटेन और रोशनी
- शुभ विवाह — अग्नि के फेरे
- रिसेप्शन — शाही स्टेज
- विवाह स्थल — टील मेहराब पैनल
- रोशनी से सजा महल का द्वार — सादर आमंत्रित
किसके लिए सबसे अच्छा
यह डिज़ाइन उन परिवारों के लिए है जो भड़कीले रंगों की जगह शांत, क्लासी और शाही लुक चाहते हैं। हर लाइन आप ख़ुद लिखते हैं — किसी भी भाषा में। कपल हर ग्राहक के लिए एक जैसा illustrated कपल है; अपना चेहरा चाहिए तो कैरिकेचर (₹1499) चुनें।
ऑर्डर कैसे करें
- "यही डिज़ाइन चाहिए" दबाएँ, नाम-तारीख़-रस्में भरें और गाना चुनें (2-3 मिनट)।
- कुछ घंटों में आपके नाम वाला फ्री प्रीव्यू लिंक WhatsApp पर मिलेगा।
- पसंद आए तो ऑनलाइन पेमेंट करें — HD वीडियो और फ्री E-Card तुरंत।
सवाल-जवाब
पेमेंट कब करना है?
पहले आपको फ्री प्रीव्यू (वॉटरमार्क के साथ) मिलेगा। पसंद आए तभी ऑनलाइन पेमेंट करें — UPI, कार्ड या नेटबैंकिंग से।
वीडियो कितनी देर में मिलेगा?
प्रीव्यू कुछ घंटों में (24 घंटे के अंदर), और पेमेंट के बाद HD वीडियो तुरंत।
डिज़ाइन में मेरी कोई रस्म नहीं है तो?
आप कोई भी रस्म जोड़ सकते हैं — उसके लिए डिज़ाइन का मिलता-जुलता सीन लगेगा। ख़ास सीन चाहिए तो +₹199।
क्या बाद में बदलाव हो सकता है?
हाँ, प्रीव्यू देखकर 2 बदलाव मुफ़्त।
गाना बदल सकते हैं?
हाँ, ऑर्डरर फ़ॉर्म में 45+ गानों में से सुनकर चुनें।
और डिज़ाइन
3D▶
Couple▶
3D▶